उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

खटीमा में खस्ताहाल सड़क देख भड़के सीएम,लगाई फटकार

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया तो खस्ताहाल देख भड़क गए।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जनता के दैनिक आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसकी उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत और सुधारीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य को शीघ्रता और गुणवत्तापूर्वक प्रारंभ किया जाए। धामी ने स्पष्ट कहा कि जनता को असुविधा में डालने वाले किसी भी अधिकारी या एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार जनहित से जुड़े कार्यों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार