अध्यात्म उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की

हरिद्वार।(लोक निर्णय) हरिद्वार में अगले वर्ष कुंभ मेला का दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ नगरी में तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज हरिद्वार में मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कुंभ मेला से जुड़े विकास एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कुंभ मेला हेतु प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की।कहा कि कुंभ मेला-2027 राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इससे जुड़े प्रत्येक कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं गुणवत्ता में कमी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कार्यों की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग मौसम संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार करें और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न होने दें। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा वे स्वयं नियमित रूप से कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और मुख्यमंत्री स्तर से समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, शौचालयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।बैठक में सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण सहित सड़क, पुल एवं घाटों से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।बैठक में मेलाधिकारी सोनिका,मुख्य नगर अधिकारी नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेला अधिकारी आकाश जोशी, मनजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, एसई जल संस्थान यशवीर मल्ल, एसई सिंचाई मनजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा