ऊधम सिंह नगर

केडीएफ ने डीएम को भेजा पत्र

काशीपुर। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि काशीपुर–रामनगर रेल खंड के अंतर्गत फाटक संख्या 39बी (प्रिया मॉल के समीप) पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है तथा रेलवे विभाग द्वारा टेंडर स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया था।किन्तु वर्तमान में यह महत्वपूर्ण कार्य इस कारण से अवरुद्ध हो गया है कि प्रिया मॉल के सामने स्थित भूमि, जिसे रेलवे विभाग द्वारा अपनी भूमि के रूप में दर्शाया गया था, राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि अंकित है तथा उस पर अन्य पक्ष द्वारा कब्जा प्रदर्शित किया गया है। भूमि संबंधी इस विवाद के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया है।अंडरपास का निर्माण काशीपुर नगर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। रेलवे फाटक बंद होने पर क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं आपातकालीन सेवाओं को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है। अंडरपास निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) अनुरोध करता है कि संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर रेलवे भूमि का शीघ्र सीमांकन एवं विवाद निस्तारण करवाते हुए अंडरपास निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पुनः प्रारम्भ करवाने का कष्ट करें।जिससे नगरवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार