उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला सभागार में कृषक बंधु बैठक में जनपद के कृषकों की समस्या व विभागीय अधिकारियों के साथ उनके सामंजस्य एवं कृषि एवं सहवर्ती (Allied) क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक के दौरान पूर्व कृषक बंधु बैठक में उठाई गई समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उमेश जोशी की सिंचाई संबंधी मांगों पर टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं चंद्रशेखर जोशी की सिंचाई समस्या के समाधान हेतु लघु सिंचाई विभाग को 10 दिवस के भीतर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने जनपद में मौन पालन (मधुमक्खी पालन) को बढ़ावा देने तथा मौन बॉक्स का स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन,कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, वैल्यू चेन विकास तथा सीड सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने न्याय पंचायत स्तर पर मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा विशेषज्ञों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को दो सप्ताह के भीतर जनपद का सर्वेक्षण पूर्ण कर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार करने तथा कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से उन्हें क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रगतिशील कृषकों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न मांगें रखीं। नरेश करायत द्वारा जियो टैंक स्थापना, उमेश द्वारा तारबाड़, कैलाश गिरी द्वारा सामुदायिक घेरबाड़, नवीन द्वारा सिंचाई गुल, रेखा भट्ट द्वारा घेरबाड़, राकेश उपाध्याय द्वारा 200 मीटर सड़क निर्माण सहित अन्य कृषकों—भैरव राय, राकेश जोशी, गंगाधर जोशी, सुंदर सिंह, महेश भट्ट, भीम सिंह, सुनीता पांडे, नीमा जोशी आदि द्वारा भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी विभागों को वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में जनपद में आलू, अंगूर, मशरूम, नाशपाती, मिलेट्स एवं गहत उत्पादन, पॉलीहाउस की स्थिति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं हनी मिशन जैसी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार