ऊधम सिंह नगर

कुंभ की तैयारियों की 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।यह कंट्रोल रूम जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रोशनाबाद, हरिद्वार में संचालित होगा। इसके सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, हरिद्वार सुश्री मीरा रावत को कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी तथा उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला-2027 श्री आकाश जोशी को अनुश्रवण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, तकनीकी सेल, कुंभ मेला-2027 को कंट्रोल रूम से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली निरीक्षण रिपोर्ट के संकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कंट्रोल रूम के माध्यम से कुंभ मेला-2027 से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में अद्यतन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा मौके की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संकलित रिपोर्ट प्रतिदिन मेलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार