किसने दी महिला कर्मी को बुरा हाल करने की धमकी
पंतनगर फैक्ट्री कर्मी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
पंतनगर: पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी की एक महिला कर्मी ने सहकर्मी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रुद्रपुर की एक महिला ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में कहा है कि 19 सितम्बर की सुबह करीब नौ बजे कंपनी के एक अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की।अशब्दों का प्रयोग किया। आरोपित पर “तेरे को सही जगह पहुंचा दूंगा, तेरा बहुत गंदा हाल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप लगाया है कि तीन माह से मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पहले भी कुछ अधिकारियों ने परेशान किया था।




