उत्तराखंड

किरोड़ा पुल के समीप बाघ की मौजूदगी को लेकर वन विभाग सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई

चम्पावत ।(लोक निर्णय) टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के समीप बाघ दिखाई देने तथा ग्राम पंचायत सैलानीगोठ क्षेत्र में वन्यजीव की संभावित गतिविधि को देखते हुए वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ), वन विभाग, शारदा रेंज टनकपुर शालिनी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की ओर से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि वन्यजीवों की आवाजाही की संभावना वाले सीमावर्ती (फ्रिंज) क्षेत्रों के गांवों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बाघ की हालिया गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए सतर्क रहने, अकेले आवाजाही से बचने तथा अनावश्यक रूप से वन क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की जा रही है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को कम किया जा सके।एसडीओ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में दृश्यता बढ़ाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ी कटान (बुश कटिंग) का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही संवेदनशील एवं प्रभावित स्थलों पर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीमें क्षेत्र में निरंतर गश्त कर रही हैं तथा वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर विभागीय टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, पीछा करने अथवा फोटो एवं वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा किसी भी प्रकार की वन्यजीव हलचल की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे समय रहते आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जा सकें।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर