अपराध उत्तराखंड

किच्छा में एसटीएफ के हत्थे चढ़े अफीम संग दो तस्कर

रुद्रपुर।इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स, एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा की ड्रग्स के साथ यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से किया गिरफ्तार।उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक का नशे का बड़ा नेक्सस एसटीएफ ने किया ध्वस्त। नशे की बड़ी खेप जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से तीन किग्रा अफीम के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार।इनमें एक तस्कर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में डकैती व गैंगस्टर एक्ट व आइपीसी शीत कई अभियोग पंजीकृत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर नशा तस्करों की गिरफ्तारी व धकपकड़ के लिए निर्देश दिए गए। एसटीएफ की कुमाऊं युनिट ने मंगलवार को थाना किच्छा पुलिस के साथ सलीम व शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बहीपुरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली उप्र को किच्छा थाना क्षेत्र से 3.008 किग्रा अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। भुल्लर ने बुधवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपित अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के रहने वाले हैं और लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं।ये पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखण्ड पहुंचाने में सफल रहे हैं। सलीम पर बरेली के थाना बहेड़ी में 40 लाख की डकैती का मुकदमा वर्ष, 2015 में पंजीकृत है। आइपीसीI के कई मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के लड़ने के लिए नशे कारोबार करता है। मंगलवार को दोनों तस्कर बाइक से मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे। खपत किच्छा रुद्रपुर व सितारगंज में की जानी थी,लेकिन टीम ने सप्लाई करने से पहले ही दबोचा लिया।आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है। पता लगाया जा रहा है पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है।बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी अन्य गंभीर अपराधों, जैसे हथियारों की तस्करी, टारगेट कीलिंग, आतंकवादी घटनाएं और मानव तस्करी, को बढ़ावा देती है। इसलिए नशा के छोटे कारोबार करने वालों को पकडऩे की बजाय नशे का कारोबार करने वाले बड़े मगरमच्छों को पकडऩे की जरूरत है। ये सभी अवैध रूप से नशीली दवाओं को बेचकर युवा वर्ग को नशे की लत लगा रहे है।पकड़े गए आरोपित सलीम पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बहीपुर थाना बहेड़ी, जनपद बरेली और शेर मोहम्मद पुत्र रफीक अहमद निवासी बहीपुर थाना बहेड़ी जनपद बरेली के रहने वाले हैं।पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक एमपी सिंह,उपनिरीक्षक बृजभूषण गुररानी,अउ निरीक्षक प्रकाश भगत,हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह,हेका गोविंद बिष्ट,हे0का0 सुरेन्द्र सिंह कनवाल,हेका रियाज अख्तर,हेका दुर्गा सिंह पापड़ा,कानि मोहित वर्मा,कानि गुरवंत सिंह,प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू,उनि मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर