ऊधम सिंह नगर

किच्छा और सिरौलीकला परिषद में चुनाव 22 को

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानि) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है। बताया कि 10 व 11 सितम्बर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जा सकेगा। 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 13 सितम्बर को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जायेगा व 24 सितम्बर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जांच तथा वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर)/सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला हेतु तहसील किच्छा में की जायेगी तथा मतगणना नवीन फल मण्डी समिति परिसर किच्छा में किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 08 सितम्बर 2026 से निर्धारित स्थानों पर की जायेगी। उन्होने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होने बताया कि सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक उक्त निकायों/निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार