कालेज में खुश रहने के दिए टिप्स
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ हैप्पीनेस क्लब की ओर से आज आयोजित वर्कशॉप में कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर दीपा वर्मा विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग ने विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। डॉ .दिशा ने मेडिटेशन के द्वारा खुश रहने के कुछ टिप्स दिए।कहा कि खुशी हमारे अंदर है, बाहर नहीं, इसलिए आप खुश रहेंगे तो स्वत ही आप सकारात्मक हो जायेंगे। मुख्य अतिथि वक्ता चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार अग्रवाल जी कहा कि सकारात्मक रहिए और अपनी सोच बदलिए।आप पहले समाज को प्राथमिकता दें। निःस्वार्थ भाव से कार्य करे।उससे बहुत खुशी मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरल और सहज रहें।जिसमें खुशी मिले वही कार्य करें।कार्यक्रम की वक्ता डॉ अमिता भटनागर प्राचार्या गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कालेज ने कहा कि हमें सदैव खुश रहना चाहिए आजकल छोटे छोटे बच्चों को मानसिक तनाव है।इस तनाव के कारण उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है।हमें फोन से दूर रहकर अपनों से बात करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने की।प्राचार्य ने कहा कि इस संसार मे कोई कुछ लेकर नहीं, आया न ही लेकर जाएगा।सिकन्दर के उदाहरण द्वारा उन्होंने बताया कि सभी खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ जाएंगे।आजकल सबसे अनमोल खुशी है जो किसी भी धन से खरीदी हों जा सकती।हम सबको कृपालु होना चाहिए।बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रो. अमिता चौरसिया प्रो. शैलजा , प्रो. भरत राजपूत, प्रो.सरबजीत यादव,प्रो.रविन्द्र सैनी,प्रो.हेमलता सैनी,प्रो.पुनम रौतेला,प्रो.मनोज पांडेय,डॉ.शलभ गुप्ता, डॉ. कमला बोरा,डॉ. प्रदीप गंगवार,डॉ.राजेश कुमार मौर्य,डॉ.अपर्णा,डॉ.अकिंता चन्दोला,डॉ. नडॉ रूमा शाह,डॉ. पुनम शाह,डॉ.वकार हसन,डॉ.सुनील मौर्या, डॉ. निमिता,डॉ. सुमन,नीलम जोशी नितिका शिवानी आदि मौजूद थे।।कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद डॉ.बसुन्धरा उपाध्याय ने किया।





