ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कारगिल विजय दिवस पर लिटिल किंगडम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, कवि सम्मेलन में बच्चों ने दी वीरों को श्रद्धांजलि


रुद्रपुर। (लोक निर्णय) कारगिल विजय दिवस पर आज लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कवि सम्मेलन हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ देशभक्ति की प्रेरक कविताओं का सस्वर पाठ कर उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ प्रशासिका परविंदर (नीरा) पुरी ने विद्यार्थियों से शहीदों के साहस और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय संचालक लक्ष्य शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99