ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कान्हा ग्रीन रन में दौड़ा शहर

रुद्रपुर।मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक शांति व जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हार्टफुलनेस राज्य युवा केंद्र समन्वयक शौर्य अरोड़ा एवं ग्रीन कान्हा रन समन्वयक सोमेन्द्र सिंह मान एवं निखिल मुंजाल के नेतृत्व में आज हार्टफुलनेस संस्था रुद्रपुर द्वारा ‘ग्रीन कान्हा रन’ का आयोजन आज मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। रन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रुद्रपुर नितिन भदौरिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रुद्रपुर सीए शिव अरोरा, एसपी सिटी क्राइम मिस निहारिका तोमर व जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र समन्वयक डॉ. सीमा अरोड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। संचालन विजय पाल एवं रजत धवन ने किया। 6किमी., तीन किमी. व रेस में 410प्रतिभागी शामिल हुए। छह किमी. में क्रमशः दीप मंडल, ओमपाल प्रजापति, रमन सिंह ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया । तीन किमी. पुरुष वर्ग में राजेश सिंह, भावेश कुकरेती, हिमांश राजपूत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया । तीन किमी. महिला वर्ग में गुंजन बिष्ट, मुस्कान गिरी, अंजलि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. सीमा अरोड़ा ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान 160 देशों में ध्यान के माध्यम से आंतरिक रूपांतरण करता है। जिससे कि संसार को बेहतर दृष्टिकोण से देखा जा सके। विजेताओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, गणेशा इकोस्पेयर जी एम एम पी अवस्थी, विपिन त्रिपाठी,अरविंद गंगवार ,डी पी एस विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन चौहान ,सिक्स सिगमा इंस्टीट्यूट से प्रधानाचार्य डॉ. ललित सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार, जीएस पाल,विपिन त्रिपाठी, रिटायर्ड मेजर जयदीप सिंह, कमल सक्सेना, नवनीत,हरीश, सुधा जोशी,नवतेज, अर्जुन सिंह, अनुभव बाठला आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99