कवि सम्मलेन में बेहड़ का ठुकराल ने स्वागत कर कांग्रेस में राजनीतिक मंच की तैयारी तो नहीं
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ आज जनता इंटर कालेज में आयोजित विराट कवि सम्मेलन पहुंचे तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्वागत किया। इससे राजनीति के तरह तरह के मायने निकले जाने लगे हैं। ठुकराल ने बेहड़ को दो बार रुद्रपुर विधानसभा से हराया था और राजनीत के दोनों एक दूसरे घोर विरोधी हैं। सम्मेलन में बेहड़ को जिस तरह ठुकराल ने गर्मजोशी से स्वागत किया तो चर्चा होने लगी कि अगले विधानसभा चुनाव में राजकुमार ठुकराल कांग्रेस का दामन पकड़ सकते हैं। जिस तरह से नगर निगम मेयर पद पर चुनाव में जो आश्वासन देकर ठुकराल से नामांकन पत्र वापस उठवा दिया गया।मगर ठुकराल वहीं के वहीं रह गए और ठुकराल अपने को ठगा महसूस करने लगे और खुलकर भाजपा के विरोध में बोलते हैं।ऐसे में कवि सम्मलेन में किच्छा विधायक बेहड़ को बुलाकर ठुकराल ने सम्मानित किया है तो कहीं ऐसा तो नहीं सम्मलेन के जरिए कांग्रेस से विधानसभा चुनाव का रास्ता की तलाश की जा रही हो। अगले दल में राजनीतिक मंच की तैयारी तो नहीं की जा रही है।





