कर्मचारी को धमकी देते अधिकारी का आडियो वायरल
रुद्रपुर: एक अधिकारी अपने विभाग के एक कर्मचारी को धमकी दे रहे हैं। यह आडियो क्लिपिंग सामने आया है।
ऑडियो में एक अधिकारी अपने विभाग के एक कर्मचारी के मोबाइल पर फोन करके कह रहे हैं कि किस टोन में हो, मेरे खिलाफ आयुक्त को शिकायत पत्र दिया है। यह ऑडियो लोक निर्णय न्यूज का एक्सक्लूसिव है।
इतना बड़ा हो गया है, मैं तुझे सही कर दूंगा। बताया जा रहा है कि यह आडियो क्लिपिंग खाद्य विभाग का है। जो अधिकारी धमकी दे रहे हैं,वह वर्तमान में ऊधम सिंह नगर में तैनात नहीं है। जब अधिकारी को पता चला कि उनकी बात की रिकॉर्डिंग हो रही है तो वह नरम पड़ गए और कर्मचारी से सरलतापूर्वक बात करने लगे। इस धमकी से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर भयभीत है। यदि इस ऑडियो की जांच होती है तो सब सच्चाई सामने आ जाएगी।





