ऊधम सिंह नगर खेल

कराटे प्रतियोगिता में जसपुर ने जीती ट्रॉफी

काशीपुर:प्रकाश सिटी में जिला स्तरीय कराटे वाडो काई चैंपियनशिप का मुख्य अतिथि व उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने को प्रेरित किया।कहा कि बड़े प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। मेडल जीतने के लिए खिलाड़ी एक दूसरे से जूझते नजर आए।प्रतियोगिता में जसपुर काशीपुर बाजपुर सितारगंज नानकमत्ता के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम ट्रॉफी जसपुर, द्वितीय ट्रॉफी काशीपुर तृतीय ट्रॉफी नानकमत्ता को मिली।खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में और बेहतर करने को प्रेरित किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा नेता अंकुर कुमार,उदयवीर सिंह( नॉर्थ इंडिया वादों काई चीफ) प्रतियोगिता निदेशक मुकेश कुमार,आयोजक नेहा, कश्मीर सिंह, रमेश सिंह, करणवीर सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ, योगिता बिष्ट, नेहा तथा प्रशिक्षक भावना खुशबू, रामसागर यादव,किशन चौहान आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार