उत्तराखंड स्वास्थ्य

कफ सिरप के पांच नमूने चंपावत में भरे गए

चंपावत: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव भवदीप रावते के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रण विभाग और विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से ‘सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत मेडिकल प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। औचक निरीक्षण की कार्रवाई की।इस दौरान फर्म स्वामियों को औषधियों के उचित भंडारण, एक्सपायर्ड दवाओं को अलग रखने और उनके सही निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए।सचिव ने इस दौरान स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से बड़ा कोई विषय नहीं हो सकता। उन्होंने सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों को प्रतिबंधित औषधियों की बिक्री न करने और बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप का विक्रय न करने के लिए पाबंद किया। साथ ही, औषधि निरीक्षक चम्पावत, हर्षिता ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के खांसी या जुकाम की कोई भी दवा न दी जाए। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों में तो इन दवाओं का सामान्य उपयोग बिल्कुल भी अनुशंसित नहीं है। इसके अतिरिक्त, जिले से कुल पांच कफ सिरप के नमूने लेकर उन्हें तत्काल जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेजे गए हैं। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष