कड़ी सुरक्षा में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर बरसने लगे वोट
रुद्रपर:सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 8551 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाविद्यालय में बनाए गए 14 बूथों पर मतदान के लिए लंबी लाइन लगी दिखी।
। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता बूथों पर लाइन पर खड़े हो गए थे। महाविद्यालय परिसर में प्रत्याशी मतदाताओं के पैर छूकर पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे। महाविद्यालय गेट पर खड़े लोगों को पुलिस ने खदेड़कर दूर रहने को कहा।छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर नागेंद्र गंगवार और रजत सिंह बिष्ट खड़े हैं।इसी तरह
उपाध्यक्ष छात्र पद पर मोहम्मद नाजिश, चेतन भट्ट, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर गायत्री टम्टा, सोनिया मंडल, सचिव पद पर जसवंत सिंह, नक्श देव सिंह,
कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, अभिषेक राय, आवेश पाल,
संयुक्त सचिव पद पर आदित्य शर्मा, मोहन कोली, कृष्णा मिस्त्री, राघवेंद्र प्रताप सिंह,कला संकाय प्रतिनिधि पद पर सुनील, पूजा कुड़ाई, अंशू कुमारी,विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोमल डांगी, धीरज जोशी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर वंश सागर, दक्ष कालड़ा, विवि प्रतिनिधि पद पर मोहित चंद्र भट्ट, मोहम्मद अरबाब और सांस्कृतिक सचिव पद पर अकांक्षा चौधरी, जीवन चंद्र भट्ट भी चुनाव मैदान में हैं।रामपुर नैनीताल हाईवे के किनारे प्रत्याशियों के समर्थक लोगों से जीत के लिए मतदान करने की अपील करते दिखे। मतदान दो बजे तक होगा।इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी।रिजल्ट घोषित के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।





