ऊधम सिंह नगर

एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो पिस्टल संग दो आरोपित

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)आपरेशन प्रहार के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है। एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर चार जून को जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली काशीपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। एसटीएफ टीम ने सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष,2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीमें इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच में जुटी हुई थीं।उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया।जिसके बाद एसटीएफ लगातार एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है।एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि “फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।अब तक राज्य के विभिन्न जनपदों में तीन मामले पंजीकृत किए गए।नौ आरोपित गिरफ्तार हुए, 14 अवैध शस्त्र,341 कारतूस और बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए।बताया कि शुक्रवार देर रात पकड़े गए आरोपित
करनजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह, निवासी ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उप्र), हाल निवासी/संचालक रेस्टोरेंट सरदार जी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर और विक्रमजीत सिंह तूर पुत्र अजयपाल सिंह, निवासी नियर मंडी, सितारगंज है।पकड़ने वाली एसटीएफ टीम निरीक्षक अरुण कुमार, एमपी सिंह,उपनिरीक्षक जगदीप नेगी,उपनिरीक्षक प्रकाश भगत,अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला,हेड कांस्टेबल मनोज बवाड़ी,कांस्टेबल रवि बोरा,हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट,कांस्टेबल गुरवंत सिंह,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल, मोहित वर्म, संजय कुमार थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार