ऊधम सिंह नगर

एसएसपी ने मध्यरात नानकमत्ता थाना का औचक निरीक्षण

नानकमत्ता।(लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गुरुवार मध्यरात नानकमत्ता थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया।ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय परीक्षण करना रहा। उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इसके उपरांत क्षेत्र में संचालित मध्यरात्रि चेकिंग एवं गश्त व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाए जाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित किए जाने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणात्मक एवं समयबद्ध निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। थाना स्तर पर अनुशासन, सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए।रात्रि गश्त एवं चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए।संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए।अंत में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं मध्यरात चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार