एसआइआर की दी गई जानकारी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देश पर आज जिला सभागार में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के लिए आयोजित कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास द्वारा सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त टीएलएमटी, एएलएमटी, बीएलओ, सुपरवाइजर, डाटा एन्ट्री आपरेटरों को एसआईआर का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण लें जिससे त्रुटिरहित व पारदर्शी निर्वाचन नामावली तैयार हो सकें। अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करेगें तो फिल्ड में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। यदि कई कोई कहीं कोई शंका हो तो यही पर ही समाधान कर ले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा जो बुकलेट दी जा रही है उसे गहनता से बढे़ ।जिससे सभी जानकारी प्राप्त हो सकें।प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ. अमृता शर्मा, राहुल साह, रविन्द्र जुआठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, नगर निकाय अधिकारी आदि मौजूद थे।





