उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

एयर ब्लूनिंग के संग आसमान में लटका युवक

नानकमत्ता। जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर एवं ‘उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून’ के संयुक्त तत्वावधान में “इको स्पोर्ट एडवेंचर” कार्यक्रम नानकमत्ता में हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार एवं स्वरोज़गार के नए अवसर भी प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पर्यटन क्षेत्र का विकास स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं सेवाओं को प्रोत्साहन देने में सहायक सिद्ध होगा।जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने एटीवी बाइक राइडिंग में भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसे उन्होंने अत्यंत ऊर्जावान और उत्साहवर्धक अनुभव बताया। संचालन एसडीएम रविन्द्र जुआंठा (नानकमत्ता) ने किया।प्रतिभागियों ने वॉटर स्पोर्ट्स वर्कशॉप और बर्ड वॉचिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया तथा प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण एवं साहसिक गतिविधियों से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हॉट एयर बलूनिंग और पैरासेलिंग रहीं।जिनमें छात्रों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।इको स्पोर्ट एडवेंचर कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साहसिक खेलों की भावना को बढ़ावा देना, स्थानीय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा नानकमत्ता क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार