रुद्रपुर।सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयकी राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर, रुद्रपुर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि ग्रामसभा जहाँगीरपुर के ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अवधेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने शिविरार्थियों का आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान समाज के बीच सामाजिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें। चुने हुए कार्यक्षेत्र में काम करते हुए अपने आचरण व्यवहार से समाज में एक अच्छी छाप छोड़े। दिलशाद हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में सात दिवसीय शिविर एक ऐसा अवसर होता है।जिसके माध्यम स्वयंसेवी पूरे जीवन के लिए अनुभव लेकर जाता है । इसलिए स्वयंसेवियों को चाहिए कि वे पूर्ण समर्पण के साथ इस अवधि में कार्य करें। समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि यह युवाओं की तरुणाई की बेला है। इसे जाग्रत अनुभवों के साथ गुजारना चाहिए। एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने विस्तार से राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य,उद्देश्य तथा कार्यकम की जानकारी स्वयंसेवियों के समक्ष रखी।डॉ इंदु शिखर ममगाई द्वारा स्वयंसेवियों को शिविर में रचनात्मक ता के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सरिता मानसी संगीता तथा श्याम सिंह ने अपने विगत वर्ष के अनुभवों को साझा किया। उद्घाटन सत्र में एनएनएस प्रभारी डॉक्टर चंद्रपाल,राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवी कैलाश चौधरी, दक्ष कालरा, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र शाह,संदीप सिंह डसीला आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शिल्पी अग्रवाल के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा.श्रृंखला जोशी ने उद्घाटन समारोह में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।