ऊधम सिंह नगर राजनीति

एडीएम मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित (ईवीएम एवं वीवीपैट) वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था,डबल लॉक सिस्टम,अग्निशमन यंत्रों,सीसीटीवी कैमरों तथा साफ-सफाई व रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने तैनात सुरक्षाकर्मियों को कड़े पहरे और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिक कार्य है। इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील और लॉकिंग व्यवस्था की जांच की जाती है।निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी,बीजेपी से गजेन्द्र सिंह व कांग्रेस से ललित बिष्ट मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार