ऊधम सिंह नगर

एडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जसपुर।तहसील दिवस पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने आज मंडी में आयोजित शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। पंजीकृत समास्याओं को जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। शिविर में राशन कार्ड, अतिक्रमण, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, नलकूप, प्रमाण पत्र आदि से सम्बन्धित 52 शिकायतें पंजीकृत हुई। जिसमें लगभग 26 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शिविर में कनिष्ठ प्रमुख विमल कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके सिंह,सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार