ऊर्जा निगम के अभियंता को भाजपा कार्यकर्ता ने लताड़ा
काशीपुर:नगर पंचायत गढ़िनेगी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने ऊर्जा निगम की टीम पहुंची तो जनता भड़क गई।सूचना पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी टीम की नोकझोंक हुई। सहायक अभियंता ऊर्जा निगम शैलेंद्र सैनी शनिवार को कर्मचारियों के साथ गढ़ीनेगी क्षेत्र में घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो लोगों ने कहा कि पहले झूलते तारों को ठीक करने,सड़क से विद्युत पोल हटाया जाए।जिससे कोई घटना न हो सके।इसके बाद मीटर लगाया जाए।इसी को लेकर जब निगम की टीम से लोगों का विवाद हुआ तो क्षेत्र में चल रही भाजपा की मीटिंग से कार्यकर्ता मौके कर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ता सचिन बाठला ने कहा कि गढीनेगी में करीब 90 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लेकिन जनता की शिकायतों का समाधान अभी तक नहीं हुआ।हंगामा बढ़ने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जनता के साथ बदतमीजी कर रहे कर्मचारियों को लताड़ लगाई। जब ऊर्जा निगम की टीम शांत हो गई।





