ऊधम सिंह नगर

उत्कृष्ट कार्य करने वालीं मंजू सहित महिलाएं सम्मानित

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज डॉ. एपीजे सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर जनपद स्तरीय सम्मान समारोह एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं मंजू जोशी,दीपा कांडपाल आदि महिलाओं को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प के साथ दोगुने उत्साह और परिश्रम से कार्य करना चाहिए। महिलाओं में कार्य के प्रति समर्पण, धैर्य एवं नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक रूप से विद्यमान होती है, जिसके कारण वे परिवार के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में भी सफलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने जेंडर न्यूट्रैलिटी पर बल देते हुए कहा कि समाज में महिला और पुरुष को समान अवसर मिलना आवश्यक है, तभी संतुलित और विकसित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं और घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी अपने व्यक्तिगत विकास एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी राष्ट्र का समग्र विकास तभी संभव है जब महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके कार्यों की सराहना की।साथ ही सभी लोगों को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलाते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाएंगे, प्रत्येक बालक-बालिका को शिक्षा एवं सुरक्षा का अधिकार दिलाने के लिए कार्य करेंगे तथा समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मिश्रा, खंड विकास अधिकारी आतीया परवेज़, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार