उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

उड़ान भरने वाले विजेता सम्मानित

बागेश्वर। कपकोट में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप के समापन समारोह का आज जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौरियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इवेंट में देश भर के पंजीकृत 92 प्रतिभागियों में 78 पायलेट्स ने अपने कौशल का प्रदर्शन दिखाया। 55 पायलेट्स ने चारों राउंड पूरे किए। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 34 पायलट्स ने प्रतिभाग किया।स्किल, सटीकता और रोमांच से भरपूर इस चैंपियनशिप ने न केवल प्रतिभागियों बल्कि आयोजकों और स्थानीय नागरिकों को भी गर्व की अनुभूति कराई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पैराग्लाइडिंग एवं अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में यह क्षेत्र रोमांच प्रेमियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरेगा।उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप ने कपकोट-बागेश्वर को एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय नक्शे पर स्थापित किया है।प्रतियोगिता में मनीष उप्रेती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1,00,000, द्वितीय स्थान पर रहे मनीष भंडारी को 50,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंकज कुमार को 30,000 रूपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं पांच महिला पायलट्स को 5,000-5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने जालेख से उड़ान भरकर रोमांचक पलों का आनंद लिया और अपना अनुभव साझा किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम,ब्लॉक प्रमुख भावना साही, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के,मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, कार्यक्रम संचालन राम चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार