उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

ईमानदारी के लिए पुलिस हेम को किया सम्मानित

चंपावत।​जनपद में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल पेश करने वाले लोहाघाट थाना अंतर्गत यातायात पुलिस में कार्यरत श्री हेम माहरा को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। माहरा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से न केवल पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है, बल्कि समाज के सामने ईमानदारी का एक बड़ा उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।विगत दिनों लोहाघाट टैक्सी स्टैंड के समीप ड्यूटी के दौरान हेम माहरा को एक लावारिस पर्स पड़ा मिला था, जिसमें 34,000 से अधिक की नकद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे माहरा ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए इसके वास्तविक स्वामी की खोजबीन की और बाराकोट निवासी श्रीमती मंजू देवी तथा उनकी पुत्री सपना को ढूंढकर पूरी धनराशि व सामान सकुशल उन्हें वापस सौंपा।​इससे पूर्व भी माहरा बिछड़े हुए बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं और यात्रियों का खोया हुआ कीमती सामान वापस लौटाने में हमेशा अग्रणी रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उन्होंने पूर्व में कुत्ते के काटने से घायल एक महिला को स्वयं अस्पताल ले जाकर उनका टीकाकरण भी करवाया था।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हेम माहरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि 58 वर्ष की आयु में भी उनकी यह ऊर्जा और ईमानदारी विभाग के अन्य कर्मियों के लिए एक मिसाल है। उनके इस निस्वार्थ भाव से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार