ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

इलाज में लापरवाही पर महिला की मौत, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

रुद्रपुर। इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मृत्यु पर सेहत विभाग सख्त हो गया।सीएमओ ने एमसीसी अस्पताल बाजपुर का लाइसेंस निरस्त करते हुए संचालक को अस्पताल बंद करने का आदेश दिया है।इससे अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने 11 सितंबर को ऊधम सिंह नगर जिले के एमसीसी अस्पताल दौराहा बाजपुर को तीन दिन में बंद करने का आदेश दिया है। शिवनगर लोहारी बब्बरीपुरी, स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुभान ने सीएमओ से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी नसरीन की हालत खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मृत्यु हो गई।इस पर सीएमओ ने जांच समिति गठित की थी।जांच में पाया गया कि अनाधिकृत महिला जुबैदा ने बिना डिग्री मरीज का इलाज किया। जिससे नसरीन की मृत्यु हो गई। सीएमओ ने अस्पताल का नैदानिक स्थापन पंजीकरण प्रमाण पत्र पंजीकरण को निरस्त कर दिया है। साथ ही अस्पताल बंद कराने और प्रमाणपत्र की मूल प्रति जमा कराने का आदेश दिया था। आदेश की प्रतिलिपि एसडीएम बाजपुर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप-जिला चिकित्सालय बाजपुर को भी भेजी गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार