रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी के आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली रवाना हो गई।
नोएडा में हुए हत्याकांड में सात साल की जेल काटकर रुद्रपुर की सामिया लेक सिटी में आए रवि यादव की दंबगई से लोग परेशान हैं। कुछ दिन पहले आरोपित ने कार सवार संपति पर तमंचा तानकर हत्या की धमकी दी थी। इस मामले में आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत है।शनिवार सुबह दो स्कूटी व एक बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करना और सिक्योरिटी गार्ड पर तमंचे की बट से हमला करने वाला आरोपित रवि के विरुद्ध लोगों में गुस्सा है। कोतवाली पुलिस ने जब आरोपित की मोबाइल सीडीआर खंगाली तो मालूम हुआ कि आरोपित अपने साथियों के साथ दिल्ली फरार हो गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपित की लोकेशन दिल्ली में मिली है। टीम को रवाना कर दिया है। जल्द ही गिरफ्तारी के बाद कठोर कार्रवाई की जाएंगी।