ऊधम सिंह नगर

आइजीएल सामाजिक जिम्मेदारियों का दायित्व निभाने में आगे

काशीपुर। केमिकल्स उत्पाद का अग्रणी संस्थान “इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड” (आइजीएल) काशीपुर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रहा है। काशीपुर शहर में चार बस स्टॉप का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में टीन शेड निर्माण,सार्वजनिक स्थानों पर दो_ दो वर्टिकल गार्डन व पेयजल वाटर कूलर आदि आम जनता को आइजीएल संस्थान के आलोक सिंघल अधिशासी निदेशक, डॉक्टर आरके शर्मा ई. एचएस विभागध्यक्ष, डॉक्टर विनोद प्रसाद जोशी रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभागध्यक्ष, मानव संसाधन-प्रशासन-लाईजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर सुबोध शर्मा इत्यादि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर जनता को समर्पित किया।इस दौरान अजय भरतिया सरस्वती विद्या मंदिर के क्रीडा प्रांगण जीर्णोद्धार लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर राम मल्होत्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, अमित मित्तल प्रबंधक, सुखविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।सफल कार्यक्रम के लिए आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागाध्यक्षों ने कार्यक्रम संयोजक विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन को धन्यवाद किया। इस दौरान टीम आईजीएल से डॉ. गौरव मुंद्रा चिकित्सा अधीक्षक, आरसी उपाध्याय प्रबन्धक लाइजिनिंग, चंदन सिंह प्रबंधक सिक्योरिटी, डॉक्टर सिद्धार्थ, दीपक भट्ट, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, नीरज पांडे आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार