उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

अवेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गदरपुर की जिज्ञासा चौहान बिष्ट बनीं उत्तराखंड विजेता

रुद्रपुर।जनपद ऊधम सिंह नगर की नन्हीं प्रतिभा जिज्ञासा चौहान बिष्ट ने अपनी विलक्षण प्रतिभा छोटी सी उम्र में ही यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा उम्र की सीमाओं में बंधी नहीं होती।इसी का नतीजा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में 10 फरवरी 2026 को आयोजित अवेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिज्ञासा ने राज्य स्तर पर विजेता बनी। प्रतियोगिता में सभी 13 जनपदों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अपने-अपने जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर तक पहुंचे थे। जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहा। कक्षा 2 की छात्रा जिज्ञासा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नवीन कूल्हा, गदरपुर में अध्ययनरत हैं। उनकी सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस बालिका ने पहले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद डायट रुद्रपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। राज्य स्तर पर भी उन्होंने असाधारण कौशल का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि का प्रमुख श्रेय उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती सुमनलता चौहान को जाता है, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चक्की मोड़, गदरपुर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके सतत मार्गदर्शन, समर्पण और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि लगातार पिछले तीन वर्षों से उनके मार्ग निर्देशन में उनके विद्यालय के विद्यार्थी अवेकस प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक पहुँच रहे हैं। यह उनकी शिक्षण दक्षता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। जिज्ञासा के विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू जोशी का भी जिज्ञासा की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहा।जिसने उसकी सफलता को और अधिक सुदृढ़ बनाया।जिज्ञासा की इस उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र और पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि समूचे उधम सिंह नगर के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। विद्यालय परिवार ने जिज्ञासा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे ही प्रयास इस बालिका के भविष्य में भी नई ऊँचाइयों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।डायट ऊधम सिंह नगर के डिस्ट्रिक्ट एबेकस कोऑर्डिनेटर मुकुल पाल तथा डायट की प्रधानाचार्या अजंता बिष्ट ने जिज्ञासा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार