उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

अमकड़िया में ल बनेगा खेल मैदान

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद में खेल अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।जनपद में युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्राम नदोला स्थित लगभग 0.480 हेक्टेयर भूमि को ग्राम पंचायत अमकड़िया अंतर्गत खेल मैदान निर्माण हेतु युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड शासन के नाम निःशुल्क हस्तांतरण एवं नामान्तरण की स्वीकृति प्रदान की है।भूमि पर युवाओं के लिए खेल मैदान एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का विकास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद, शारीरिक दक्षता और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेशों में निर्धारित शर्तों का अनुपालन करते हुए भूमि हस्तांतरण एवं नामान्तरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए तथा भूमि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य एवं गतिविधियों के लिए ही सुनिश्चित किया जाए।इस पहल से जनपद चम्पावत में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में भी सहायता मिलेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार