अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कार्यक्रम, स्वच्छता पर जोर
रुद्रपुर। जनपद में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आज आकांक्षी विकास खंड गदरपुर में अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर किशोर बालिकाओं के लिए पोषण, बालिका शौचालय एवं स्वच्छता की महत्ता एवं स्वच्छ पेयजल से सम्बन्धित गतिविधियों के प्रर्दशन आधारित गतिविधिया आयोजित की गयी।
गदरपुर कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी केएसरावत, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, हेम काण्डपाल ने अपने विचार रखे।छात्राओं के सम्मुख रखें एवं श्सम्पूर्णता अभियान 20 के पूर्णता हेतु शुभकामनाऐं दी गयी
कार्यक्रम में बालिका स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पोषण के महत्व जैसे विटामिन, आयरन पूर्णता, संतुलित आहार तथा शौचालय को स्वच्छ रखने, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला गया। इस अवसर छात्राओं ने लघु नाटक, चित्रकला, पोस्टर कार्टून एवं शपथ के माध्यम से उक्त विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।





