हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ
रुद्रपुर।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।जहां परमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया एवं उत्तराखंड संस्कृति की पहचान पारम्परिक टोपी भी पहनाई।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। अल्प विश्राम के बाद रक्षामंत्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। जहां वह कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।





