हरिद्वार में शतायु बुजुर्ग सम्मानित
हरिद्वार।मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निदेशालय कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज सदर कोषागार जनपद हरिद्वार के सबसे वृद्ध पेंशनर ओम प्रकाश शर्मा (आयु 100 वर्ष) को उनके आवास पर उन्हें सम्मनित किया गया। उनका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र स्थल पर ही तैयार किया गया। वृद्ध पेंशनरों से उनके आवास पर भेंट की गई तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके परिजनों को डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी के साथ उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया गया।।





