हरिद्वार में नियम का उल्लंघन पर खाद्य पदार्थों की दुकानों को दिया नोटिस
हरिद्वार । (लोक निर्णय)वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन नए रविवार को शिवालिक नगर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर चार खाद्य पदार्थों – देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च तथा पोहा के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए गए।। पोहा निर्माता कम्पनी – पंसारी इण्डस्ट्रीज, नई दिल्ली को लेबल पर निर्माता कम्पनी का नाम व पता अंकित न करने, स्कैन कोड में गलत निर्माता का नाम अंकित करने तथा लेबल पर किए गए हेल्थ क्लेम (Health Claims) के कारण नोटिस जारी किया गया है । मैदा बनाने वाली निर्माता कम्पनी – ग्रो मोर स्पाइसेज एण्ड पल्सेस गुरुग्राम हरियाणा को मैदा के लेबल पर एक्सपायरी तिथि अंकित न करने के कारण नोटिस जारी किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ज्वालापुर, आर्यनगर तथा रानीपुर मोड़ स्थित रिटेल स्टोरों तथा ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म – जेप्टो (Zepto) कम्पनी का निरीक्षण किया गया। जेप्टो कम्पनी के निरीक्षण में कम्पनी द्वारा मौके पर फूड लाइसेन्स प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वेयरहाउस से सम्बन्धित अनिवार्य दस्तावेज – वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल आदि प्रस्तुत नहीं किये गये तथा कई खाद्य पदार्थों के लेबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अपठनीय पायी गयी जिस कारण जेप्टो कम्पनी को मौके पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल चार खाद्य पदार्थों – खाद्य तेल, सूजी, जूस एवं तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रुड़की शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित रिटेल स्टोरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर तीन खाद्य पदार्थों – खाद्य तेल, चायपत्ती तथा देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो (02) खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने भगवानपुर एवं आस-पास स्थित रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच हेतु छह खाद्य पदार्थों – बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चाय पत्ती तथा खाद्य तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने झबरेड़ा तथा नारसन में स्थित रिटेल दुकानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया गया। मौके पर दो खाद्य पदार्थों – मावा एवं देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। इस प्रकार आज जनपद में कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।




