ऊधम सिंह नगर

स्कूल की अवैध बाउंड्रीवाल सील

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने आज ग्राम फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में सीलिंग की वाद ग्रस्त भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच की। जांच में पाया गया कि ग्राम फाजलपुर महरौला में digital global world school के मालिक शकील द्वारा वाद ग्रस्त सीलिंग की लगभग 400 वर्ग मीटर भूमि पर बिना भूमि स्वामित्व के बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा उक्त भूमि के गेट को सील करके अपने कब्जे में लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल का मूल भवन लगभग 400 वर्ग गज पर बना है, किन्तु बिना भूमि के स्वामित्व एवं मानचित्र के स्कूल संचालन की मान्यता वर्ष 2025 में प्राप्त कर संचालन किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कल तक जांच कर एवं वैधानिक कारवाई करते हुए अवगत कराने के निर्देश मौके पर दिए।अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र में अवैध निर्माण के अन्य प्रकरण की तत्काल जांच के निर्देश प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने क्षेत्र में बिना भूमि स्वामित्व एवं स्वीकृत मानचित्र के विद्युत कनेक्शन न देने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सहित प्राधिकरण, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार