ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीवर टैंक वाहनों में लगाएं जीपीएस

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक ली।इस दौरान उन्होंने नगर निकायों को जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाने व उनकी निगरानी भी करने के निर्देश दिए। कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हे सीज किया जाए। सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें, अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने को कहा। लीगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न करने,खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने के लिए अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने को कहा।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायो में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किए पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्राइवेट व सकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, एसीएमओ डाॅ. डीपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर शालनी नेगी, राजू नबियाल, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय गुरमीत सिंह, प्रियंका रैकवाल, प्रतिभा कोहली, एके गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, मनोज दास, राकेश कोटिया, संजय कुमार, राजकुमार भारती, नामित सदस्य डॉ. आशुतोष पंत आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार