उत्तराखंड कारोबार

सीएम स्वरोजगार योजना से दीपक के सपने को लगे पंख

चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज राज्य के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।इसके जरिए युवा न केवल अपने सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं, बल्कि लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं।चम्पावत के युवा दीपक अतियाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की एक मिसाल कायम की है।दीपक ने इस योजना में तीन लाख रुपये का ऋण लिया और मुख्यालय स्थित नागनाथ वार्ड के मल्ली बाज़ार में एक अनूठी पेट शॉप खोली। दुकान में फिश एक्वेरियम, कैट एंड डॉग फूड सहित पालतू जानवरों के लिए सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो स्थानीय समुदाय की एक विशिष्ट आवश्यकता को पूरा कर रही है।दीपक की मेहनत और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सार्थक सहयोग ने न केवल उनके लिए एक सफल स्वरोजगार का अवसर पैदा किया, बल्कि स्थानीय पशु प्रेमियों को भी बेहतर और सुलभ सेवाएं प्रदान की हैं। दीपक ने बताया कि वह अपनी उद्यमशीलता के बल पर, दीपक आज प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।जिससे वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुके हैं। परिवार भी बेहद खुश है।दीपक जनपद के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। इससे अन्य युवा भी उत्साहित होकर स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व