उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं

खटीमा।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने निजी आवास में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनीं । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर पुष्प गुच्छ देकर व जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया एवं बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री चकरपुर पहुंच कर वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की व प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, अमित नारंग, भवानी भंडारी, सुरेश कोली, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी , अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार