उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं समस्याएं

खटीमा। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड एवं कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यदि गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, प्रमोद मित्तल, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एन के अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार