उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी की घोषणाओं से बदलेगी बड़पास व मैरोली की तस्वीर

चम्पावत।(लोक निर्णय) जनपद में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने हेतु तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़पास एवं मैरोली में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अहम घोषणा की है।मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत दोनों ग्राम पंचायतों के आंतरिक मार्गों का व्यापक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। जिससे ग्रामीणों को कीचड़युक्त एवं दुर्गम मार्गों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं आधुनिक ग्रामीण परिवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बड़पास एवं मैरोली ग्राम पंचायतों हेतु शीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्राप्त होगी तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार