सिलिंडर लेकर सपा का प्रदर्शन
गदरपुर। (लोक निर्णय)समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में आज गदरपुर सड़क पर कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गैस की भारी किल्लत और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यादव ने शासन-प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया। अरविंद यादव ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, जो सरकार दिवाली और ईद पर मुफ्त सिलेंडर के लुभावने सपने दिखा रही थी, आज उसने जनता की जेब पर डाका डालकर पैसे देने के बावजूद उन्हें लाइनों में खड़ा कर दिया है। यह जनता के साथ सरासर गद्दारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की दोषपूर्ण विदेश नीति और प्रशासनिक निकम्मेपन ने देश को ऊर्जा संकट की आग में झोंक दिया है। छोटे होटलों के चूल्हे बुझ चुके हैं और दर्जनों कारखाने तालेबंदी की कगार पर हैं।कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस अयोध्या के नाम पर यह सरकार सत्ता की मलाई चाट रही है।आज उसी पावन नगरी में आजादी के बाद पहली बार ‘सीता रसोई’ गैस की कमी से बंद हो गई। इससे बड़ी प्रशासनिक विफलता और शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द गैस आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी चक्का जाम करेगी। प्रदर्शन करने वाले में शिव अवतार शर्मा, अमित कुमार, राम सिंह सागर, अरविंद दिवाकर, इमरान अंसारी, विनोद गौड़, शीशपाल यादव, दीपक सागर,राहुल कुमार,मोहम्मद सलीम,मोहम्मद सनावर, मोहम्मद आज़म,
रहीस, लाला अमन प्रजापति आदि शामिल थे।





