सिर्फ विज्ञापनों में चल रही सरकार:अरविंद
बाजपुर। (लोक निर्णय)सपा यूथ के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस की इतनी बड़ी मारामारी फ़ैल चुकी है। अयोध्या में श्रीसीता रसोई तक बंद हो गई।उत्तराक्षी में दर्जनों कारखानों में उत्पादन बंद हो गया और सरकार अपने झूठे बयान दे रही है किया गैस की कोई किल्लत नहीं है। कहां गया वो ‘उज्ज्वला’ का सपना? आज प्रदेश की जनता दाने-दाने के लिए नहीं, बल्कि खाना पकाने के ईंधन के लिए तरस रही है। यह सरकार केवल विज्ञापनों में चलती है, धरातल पर तो सिर्फ लंबी कतारें और खाली सिलिंडर हैं। अगर सरकार आपूर्ति नहीं संभाल सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।





