ऊधम सिंह नगर

सरकारी विभाग व अन्य लोग पी गए 4.38 करोड़ का पानी

काशीपुर। (लोक निर्णय) सरकारी विभाग सहित अन्य लोग जल संस्थान का पानी पी गए,लेकिन बकाया का भुगतान नहीं किया।जल संस्थान विभाग वसूली के लिए संघर्ष कर रहा है।मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अज़हर ने जल संस्थान से सूचना का अधिकार में मार्च 2026 तक काशीपुर क्षेत्र में पानी के बिलों का बकाया की सूचना मांगी।विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में कुल 4,38,06,758 बकाया (अवशेष) दर्ज है।बकाया राशि में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई सरकारी विभाग भी प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिनमे अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (PWD)1,00,450, कोतवाली काशीपुर, 43,12,831, सेकेट्री क्लब काशीपुर,49,211, पुलिस चौकी बाँसफोडान,79,515, अधिशासी अभियन्ता, नगर पालिका काशीपुर,19,24,012, पुलिस चौकी कटोराताल,37,005, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय महेशपुरा,58,962, अधिशासी अभियन्ता / सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग,4,59,545 एवं सेंट्रल वेयर हाउस,58,794 राशि अवशेष है।
इनके अतिरिक्त अन्य उपभोक्ताओं (घरेलू व विभिन्न श्रेणियों) पर भी बड़ी संख्या में बकाया राशि लंबित है, जिससे कुल अवशेष 4.38 करोड़ से अधिक पहुंच गया है। वर्ष 2005 से अब तक कुल 4978 जल संयोजन दर्ज हैं, जिनमें 4127 कनेक्शनों पर बकाया लंबित है। वसूली के लिए विभाग द्वारा अब तक 2536 नोटिस जारी किए गए, लेकिन कनेक्शन विच्छेदन या कठोर कार्रवाई का विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।
वर्ष, 2021 से अब तक 715 शिकायतें प्राप्त होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण सूचनाएं “अभिलेखों में उपलब्ध नहीं” बताई गईं। जिससे विभागीय रिकॉर्ड प्रबंधन और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार