शोध मंथन में निकले 18 प्रोजेक्ट
पंतनगर। गांधी हाल में आयोजित दो दिवसीय अन्वेषण2025 में करीब 425 युवाओं ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।निर्णायक मंडलों के गहन मूल्यांकन में सबसे बेहतर 18 प्रोजेक्ट चयनित हुए। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से उत्तर जोनल का दो दिवसीय अन्वेषण कार्यक्रम का पंत विवि के गांधी हाल में आज समापन हो गया।कृषि विज्ञान, बेसिक साइसेंस,,हेल्थ साइंस, प्रद्यौगिकी,सामाजिक विज्ञान पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हुए। विवि के सभी महाविद्यालयों में टीम और व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थियों ने अपने_अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।इस दौरान विद्यार्थियों पर अपनी प्रतिभा और मॉडल को लेकर आत्मविश्वास दिखा। विद्यार्थी काफी उत्सुक भीदिखे।एक से बढ़कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट देख निर्णायक मंडल के जजों को मूल्यांकन करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य,शिक्षा आदि से जुड़े प्रोजेक्ट के जजों के साथ विज्ञानी भी कायल दिखे। संघ के संयुक्त निदेशक और अन्वेषण 2025 के समन्वयक डॉक्टर अमरेन्द्र पाणि ने बताया कि अन्वेषण के लिए देश को चार जोनल में बांटा गया है।प्रत्येक जोनल से 18_18 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा।फिर इन सभी 72 प्रोजेक्टों में 18 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा।चयनित मेधावी विद्यार्थी फरवरी में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गांधी हाल में समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सह संयोजक और कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन महाविद्यालय के डीन डॉक्टर आरएस जादौन, पर्यावरणविद विनोद कुमार जुगलान, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉक्टर अलका गोयल, डॉक्टर छाया शुक्ला आदि मौजूद थे।





