उत्तराखंड शिक्षा

शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नवीन व जहीर चयनित,डीएम ने किया सम्मानित

चम्पावत ।(लोक निर्णय) चम्पावत में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्रतिभाशाली शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार’ हेतु चयनित होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सो के शिक्षक श्री नवीन चंद्र पंत को माध्यमिक शिक्षा श्रेणी में राज्य स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास को प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी में आठवां स्थान हासिल करने पर जिलाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने नवीन चंद्र पंत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गणित जैसे जटिल विषय को सरल, सहज एवं रोचक बनाकर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाए हैं। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु उनके अतिरिक्त प्रयास प्रेरणादायक हैं।वहीं, सहायक अध्यापक जहीर अब्बास के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस सेवा छोड़कर शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का मार्ग अपनाना अत्यंत प्रेरक है। दुर्गम क्षेत्रों में रहते हुए विद्यार्थियों को ‘मैथ विजार्ड’ एवं ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।जिलाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि शिक्षक दृढ़ संकल्प और नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन शिक्षकों की उपलब्धि से जनपद के शैक्षिक वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा अन्य शिक्षक भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित होंगे।जिलाधिकारी ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर प्रगतिशील बने रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान प्र. मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व