उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ शिक्षा

शिक्षा जगत को मिलेगी नई दिशा: डॉ. शिवेंद्र बने पंत विवि के कुलपति, उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त

पंतनगर।(लोक निर्णय) शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले कुशल और अनुभवी डॉ. शिवेंद्र कश्यप को पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को उच्च शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।डॉ. कश्यप अपने लंबे अकादमिक अनुभव, नवाचारपूर्ण सोच और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके समर्पण और कार्यकुशलता को दर्शाता है।
उनकी अगुवाई में विश्वविद्यालय में शोध, तकनीकी विकास और छात्रों के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विशेषज्ञों की बात मानें तो डॉ. कश्यप का कार्यकाल संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।डॉक्टर शिवेंद्र ने 25 से अधिक पुस्तकें, 50 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। डॉ.शिवेंद्र ने आज कुलपति का चार्ज संभाल लिया है।इससे विवि में खुशी का माहौल है और लोगों का कहना था कि विवि की पहचान को डॉ. शिवेंद्र शिक्षा,शोध की गुणवत्ता के साथ शिक्षा प्रसार और आगे बढ़ाने में पूरी कोशिश करेंगे। डॉ.शिवेंद्र हमेशा शिक्षा,शोध की गुणवत्ता की बेहतरी के लिए,अनुशासन, ईमानदारी,निष्ठा के साथ काम करते रहते हैं। वह शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को नैतिकता और सामाजिक दायित्व की भावना को भी विकसित करते रहते हैं।

जानें, डॉ.शिवेंद्र की क्या रहीं उपलब्धियां

डा. कश्यप भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से प्रतिष्ठित आइसीएआर बेस्ट टीचर अवॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। वे पंत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एग्रीकल्चरल कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
वह नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट (वर्ल्ड बैंक समर्थित) और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत टीईसी प्रोजेक्ट में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं।शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने चयनित लीडरशिप फार एकेडेमिशियंस प्रोग्राम ( एलईएपी) के तहत डॉ .शिवेंद्र यूनिवर्सिटी आफ हैदराबाद एवं मोनाश यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।जिससे उनके नेतृत्व कौशल को वैश्विक दृष्टिकोण मिला। वर्ष, 2019 से विश्वविद्यालय की रैंकिंग टीम के चेयरमैन के रूप में उन्होंने विवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी अगुवाई में विश्वविद्यालय ने आईसीएआर रैंकिंग में स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और आइसीएआर बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड हासिल किया।
नाहेप परियोजना के तहत उन्होंने 80 सदस्यीय मल्टीडिसिप्लिनरी टीम का नेतृत्व करते हुए 40 फैकल्टी और 200 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्रदान किया।
डा. कश्यप ने 1500 से अधिक सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट सत्रों का संचालन किया है, जिनमें करिकुलम डिजाइन, टीचिंग स्किल्स, लीडरशिप और कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने 75 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक नेटवर्क स्थापित किया है। 28 वर्षों से कृषि संचार के क्षेत्र में सक्रिय डा. शिवेंद्र कश्यप को मंथन अवॉर्ड (2013) में सामुदायिक प्रसारण के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए जूरी चॉइस श्रेणी में सम्मानित किया गया। उन्हें इंडिया हैबिटेट सेंटर में दक्षिण एशिया एवं एशिया-प्रशांत स्तर पर भी सम्मान मिला।उन्हें आईसीएआर पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप, राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार (2014-15), तथा पंत विवि में सर्वश्रेष्ठ शिक्षण पद्धति एवं संकाय उत्कृष्टता पुरस्कार जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। वे फोर्ड फाउंडेशन, यूनिसेफ, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड और नाबार्ड जैसे संगठनों के साथ भी जुड़े रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99