विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गंवाने वाले लोगों के संघर्ष व बलिदान को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया,एडीएम पंकज उपाध्याय,ओसी हिमांशु कफ़लटिया,एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डीजीसी मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के बंटवारे के दौरान दिवंगत हुए निर्दोष लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। स्कूलों-कॉलेजों में युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता और ऐतिहासिक चेतना बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, निबंध लेखन,वाद-विवाद, परिचर्चा और क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में शांति, सदभाव और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को और अधिक मजबूती मिलती है।





